अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्टर ने जैतहरी जनपद के निर्वाचन तैयारियों तथा संवीक्षा कार्य का लिया जायजा

अनूपपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) सुश्री सोनिया मीना द्वारा निर्वाचन तैयारियों के भ्रमण कार्यक्रम के तहत जैतहरी विकासखण्ड के त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के कार्यों तथा व्यवस्थाओं के जायजा लेने के तारतम्य में रिटर्निंग ऑफीसर कार्यालय जैतहरी, स्ट्रांग रूम तथा एआरओ काउन्टर, नाम निर्देशन पत्र संवीक्षा कार्यवाही का जायजा लिया गया। इस दौरान रिटर्निंग ऑफीसर जैतहरी विजय डेहरिया, सहायक रिटर्निंग ऑफीसर तहसीलदार शशांक शेण्डे, जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुगन्ध प्रताप सिंह तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने रिटर्निंग ऑफीसर विजय डेहरिया तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुगन्ध प्रताप सिंह से निर्वाचन तैयारियों के संबंध में चर्चा करते हुए जानकारी प्राप्त की गई। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने संवीक्षा के दौरान उपस्थित अभ्यर्थियों तथा उनके प्रतिनिधियों से चर्चा कर निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों तथा उक्त संबंध में जारी निर्देशों के पालन की अपेक्षा प्रगट की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page