मध्य प्रदेश

शाका बने मप्र खोखो संघ उपाध्यक्ष



मण्डला- 
मध्यप्रदेश खोखो संघ के चुनाव महाराष्ट्र व्यायाम शाला में हुए जिसमें सर्वप्रथम हनुमान पूजन-अर्चन कर वार्षिक बैठक प्रारम्भ की गयी जिसमें 22 जिलों के पदाधिकारी उपस्थित हुए इस बैठक के उपरान्त भारतीय खोखो महासंघ के पर्यवेक्षक सुभाष रुहिल ने चुनावी प्रक्रिया प्रारम्भ कर सभी जिलों से आये पदाधिकारियो को सम्बोधित कर बैठक प्रारम्भ की सर्वप्रथम संरक्षक पंडित योगेंद्र दुबे, अध्यक्ष  पंकज शुक्ला, सचिव संजय यादव, कोषाध्यक्ष विनोद पोद्दार, इसके पश्चात् उपाध्यक्ष पद में मंडला के शाका यादव को चुना गया। सहसचिव ममता घनोरिया और हरदा से मोनिका कुशवाहा को सहसचिव पद के लिए चुना गया इसी प्रकार नरसिंगपुर के परितोष दुबे को सदस्य के रूप में चुना गए  इन सभी को भारतीय खोखो महासंघ के पर्यवेक्षक सुभाष रोहिल, मध्यप्रदेश ओलिंपिक संघ के पर्यवेक्षक राजेश चौबे, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के पर्यवेक्षक संतोष सिंह राजपूत एवं चुनाव अधिकारी मकबूल खान ने इन सभी पदाधिकारियों की घोषणा की। पार्षद शाका यादव को मध्यप्रदेश खोखो  संघ के उपाध्यक्ष चुने जाने पर जिला खोखो संघ सचिव आकाश खत्री एवं  समस्त खिलाड़ी एवं खोखो संघ के पदाधिकारी द्वारा बधाई दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page