नगर निगम की सफाई समितियों पर चला निगमायुक्त का हंटर

वार्डो में सफाई संरक्षकों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर आर. प्रियांशी,मां नर्मदा सफाई,मां नर्मदा सांई सेवा,अल्ट्रा क्लीन और बर्फानी सिक्योरिटी पर निगमायुक्त ने ठोंका जुर्माना
जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के द्वारा जबलपुर शहर में लगातार सफाई व्यवस्था मॉनिटरिंग की जा रही थी एवं विभिन्न माध्यमों से उनके पास निरंतर शिकायतें पहुंच रही थी समितियों के द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही की जा रही है निगमायुक्त द्वारा प्रतिदिन शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के साथ-साथ वार्डो में सफाई संरक्षकों की उपस्थिति की जानकारी ली जा रही है। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने पाया कि जिन समितियों को सफाई का जिम्मा सौंपा गया है। उनके द्वारा अनुबंध के अनुरूप सफाई संरक्षकों की उपस्थिति नहीं कराई जा रही है और न ही सफाई व्यवस्था में कसावट लाने कोई ठोस प्रयास किये जा रहे हैं। निगमायुक्त के निर्देश का पालन नहीं करने पर पेनल्टी लगाई गई है। और यदि इनकी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आता है तो आगे ठेका निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी
किसकों कितनी पेनाल्टी। श्री वशिष्ठ ने मॉं नर्मदा सांई सेवा समिति पाटन के ऊपर 76 हजार 6 सौ 84 रूपये,आर. प्रियांशी कंस्ट्रक्शन एण्ड फेसेलिटि नर्मदा नगर गोहलपुर के ऊपर 23 हजार 8 सौ 92 रूपये, अल्ट्रा क्लीन एण्ड केयर सर्विसिस नेपियर टाउन के ऊपर 36 हजार 6 सौ 8 रूपये, मॉं नर्मदा सफाई संरक्षक एण्ड लेबर कांट्रेक्ट कोआपरेटिव सोसायटी जबलपुर के ऊपर 20 हजार 8 सौ 9 रूपये एवं बर्फानी सिक्योंरिटी सर्विस नेपियर टाउन जबलपुर के ऊपर 28 हजार 9 सौ 2 रूपये की पेनाल्टी लगाई गयी है।




