जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पवित्र पटेल ने मारी बाज़ी, मेरिट लिस्ट में आठवां स्थान

जबलपुर। हम सबके लिए यह गौरव का विषय है कि सरस्वती शिशु मंदिर अधारताल की दसवीं की छात्रा पवित्र पटेल माता प्रीति पटेल, पिता विष्णु पटेल ने हाई स्कूल की परीक्षा में 400 में से 395 अंक हासिल करके शहर में 8 वीं रैंक प्राप्त की ।पवित्र पटेल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिशु मंदिर के गुरुजनों को दिया है उन्होंने बताया कि वह सुबह 5 घंटे नियमित अध्ययन करती थी और पेपर के टाइम पर 7 से 8 घंटे। गणित इनका पसंदीदा विषय है इस बार इन्हें गणित विषय पर 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए हैं। इनका लक्ष्य हार्ट सर्जन बनना है ।इसके लिए ये नीट एग्जाम की तैयारी कर रही है। इनके पिता किसान हैं ।उन्होंने बताया टीचर्स और माता पिता ही इनके आदर्श हैं। जिन्होंने मुझे सही मार्गदर्शन प्रदान किया । सरस्वती शिशु मंदिर अधारताल के प्राचार्य श्री मदन गोपाल गुप्ता जी ने तथा सभी शिक्षकों ने छात्रा पवित्र पटेल को सम्मानित कर आशीर्वाद प्रदान किया तथा विद्या भारती के पूर्व छात्र होने के नाते हम सभी को पवित्र पटेल पर गर्व है और हम सभी इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page