जाताडोंगरी पंचायत में नहीं दिख रहा स्वच्छता का असर
- सड़कों पर बहता है नल से निकलने वाला गंदा पानी
डिंडोरी/समनापुर दर्पण। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जाताडोंगरी में स्वच्छ भारत अभियान का असर नहीं दिख रहा है। गांव के गली मोहल्लों सहित चारों ओर गंदगी ही गंदगी फैली हुई नजर आ रही है। बताया गया कि सर्वजनिक नल से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बहता है, जिससे लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी होती है।गौरतलब है कि मुख्य मार्ग पर लंबे समय से कीचड़ की साफ-सफाई कराने पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा कोई पहल नहीं की गई है और ना ही सार्वजनिक नल के पास सोख्ता गड्ढा बनवाया गया, जिससे नल से निकलने वाला पानी सड़कों पर बहता है ,जिससे गंदगी होती है, बावजूद साफ सफाई कराने जिम्मेदार कोई पहल नहीं कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने जल्द ही इस ओर ठोस पहल कर कार्रवाई करने की मांग की है।



