डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण
भाजपा किसान मोर्चा मंडल समनापुर की बैठक आयोजित

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल समनापुर की जनपद स्तरीय बैठक आयोजित कर गांव गांव में समिति गठित करने सहित अन्य को लेकर चर्चा किया गया। बताया गया कि भाजपा कार्यालय समनापुर में सरमन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक के दौरान संगठन में सेवा कार्य, क्षेत्रों में स्वच्छता, संगठन विस्तार, जन जागरूकता सहित अन्य को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में भारतीयों जनता पार्टी के भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण कुमार राजपूत सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



