आपदा में लोगो की मदद करे भाजपा कार्यकर्ता।

आपदा में लोगो की मदद करे भाजपा कार्यकर्ता।
स्वास्थ्य स्वयं सेवकों की कार्यशाला
आयोजित।
जबलपुर। आपदा में जन-सेवा ही सर्वोपरि है। पीड़ित मानवता की निस्वार्थ सेवा करना ही,एक उपाय है।
जनता के साथ हृदय से जुड़ने का।
कोरोनॉ जैसी वैश्विक महामारी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवँ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह किये बिना लोगो की मदद की और आगे भी इस तरह की आपदा में पार्टी कार्यकर्ता लोगो की मदद को आगे आये इस हेतु स्वास्थ्य स्वयं सेवक बनाये गए है। यह बात स्वास्थ्य स्वयं सेवकों की कार्यशाला में वक्ताओं ने कही।
स्वास्थ्य स्वयं सेवकों की कार्यशाला पांच सत्रों में हुई जिसके पूर्व पंजीयन एवँ उद्घाटन सत्र हुआ। जबलपुर के स्वास्थ्य स्वयं सेवकों की कार्यशाला को जीएस ठाकुर, डॉ जितेंद्र जामदार, अश्वनी परांजपे, डॉ मुकेश पांडे, आयुर्वेदिक कालेज के डॉ पंकज मिश्रा, श्रीमती कमलेश डेंगरा एवँ अमित जैन ने संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण कल
जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाँठ पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कल 15 अगस्त 2021 को प्रातः 8:30 बजे संभागीय भाजपा कार्यालय रानीताल में ध्वजारोहण किया जाएगा।
भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने सभी से उपस्थित होने की अपील की है।



