तम्बाखू नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला कलेक्टर रत्नाकर झा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में तम्बाखू नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यशाला में जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों, शासकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों को तम्बाखू मुक्त क्षेत्र बनाने हेतु जानकारी दी गई। कलेक्टर रत्नाकर झा ने तम्बाखू नियंत्रण हेतु सतत् रूप से कार्य करने एवं सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालो पर कोटपा कानून के अंतर्गत कार्यवाही करने को कहा है। उन्होंने जिला में तम्बाखू उत्पाद के प्रचार-प्रसार के बोर्ड होर्डिंंग को हटाने और धूम्रपान निषेध बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। कार्यशाला में मध्यप्रदेश वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन के संभागीय समन्वयक नेतराज सिंह परिहार द्वारा अधिकारियों को तम्बाखू से होने वाले गंभीर परिणामों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंजू अरूण कुमार विश्वकर्मा, एसडीएम डिंडौरी महेश मण्डलोई, डिप्टी कलेक्टर रजनी वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रमेश मरावी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉक्टर संतोष शुक्ला, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान राघवेन्द्र मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मंजूलता सिंह, जिला कोषालय अधिकारी एम.एस. बघेल, जिला योजना अधिकारी ओ.पी. सिरसे, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सुश्री दिव्या राय, जिला आपूर्ति अधिकारी आर.एम. सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।



