सुअरमार बम लेकर किसी संगीन घटना को अंजाम देने खड़ा आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। माढ़ोताल थाना प्रभारी श्रीमति रीना पाण्डे शर्मा से मिली जानकारी अनुसार थाने की पुलिस टीम को आज दिनाँक 05/10/2021 को अपने मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्रे रंग की फुल टीशर्ट एवं जीन्स पहने हुये पाटन वाईपास ब्रिज के नीचे खड़ा है। एवं अपने पास अवैध रूप से बम रखे हुये है। वह व्यक्ति किसी अप्रिय घटना करने के मकसद से खड़ा है सूचना पर तत्काल दबिश दी गई जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति एक थैला लिये हुये खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबदीं करते हुए पकड़ा गया एवं नाम एवं पता पहुँचने पर अपना नाम राजीव राठौर पिता बटन सिंह राठौर उम्र 39 वर्ष निवासी बजरंग नगर माढोताल बताया जो हाँथ में रखे थैले में दो नग जिन्दा सुअरमार बम रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।



