डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

तीन दर्जन गांवों में पानी की सप्लाई बंद

नंद किशोर/ डिंडोरी।जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत कोंहका गांव के नर्मदा तट से संचालित नल जल परियोजना अंतर्गत पानी की सप्लाई आए दिन बंद रहती है।बताया गया कि कोंहका नल जल परियोजना अंतर्गत क्षेत्र के लगभग तीन दर्जन गांवों में पानी की सप्लाई की जाती है,लेकिन पिछले एक सप्ताह से नल जल योजना अंतर्गत गांवों में पानी की सप्लाई बंद है। पानी की सप्लाई बंद होने से लोगों को पिने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। गौरतलब है कि गांवों में पानी की सप्लाई बंद होने से कई गांवों में सर्वजनिक कूंआ,नलों आदि में ग्रामीण महिलाओं की भीड़ नजर आने लगी है।बताया गया कि नल जल परियोजना अंतर्गत समनापुर,डिंडोरी व बजाग जनपद के लगभग तीन दर्जन से ज्यादा गांवों में परियोजना अंतर्गत पानी की सप्लाई की जाती है,लेकिन इन दिनों गांवों में पानी की सप्लाई पिछले एक सप्ताह से बंद रहने से ग्रामीण महिलाएं पानी के लिए इधर उधर भटकती नजर आ रही हैं,जिससे ग्रामीण महिलाओं को परेशान होना पड़ रहा है।- हर महिने बिल की होती है वसूली कोंहका जल परियोजना अंतर्गत जिले के लगभग तीन दर्जन गांवों में पानी की सप्लाई की जाती है,जो आए दिन गांवों में पानी की सप्लाई बंद रहती है,बाऊजुद हर महीने ग्रामीणों से

डिंडोरी।जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत कोंहका गांव के नर्मदा तट से संचालित नल जल परियोजना अंतर्गत पानी की सप्लाई आए दिन बंद रहती है।बताया गया कि कोंहका नल जल परियोजना अंतर्गत क्षेत्र के लगभग तीन दर्जन गांवों में पानी की सप्लाई की जाती है,लेकिन पिछले एक सप्ताह से नल जल योजना अंतर्गत गांवों में पानी की सप्लाई बंद है। पानी की सप्लाई बंद होने से लोगों को पिने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। गौरतलब है कि गांवों में पानी की सप्लाई बंद होने से कई गांवों में सर्वजनिक कूंआ,नलों आदि में ग्रामीण महिलाओं की भीड़ नजर आने लगी है।बताया गया कि नल जल परियोजना अंतर्गत समनापुर,डिंडोरी व बजाग जनपद के लगभग तीन दर्जन से ज्यादा गांवों में परियोजना अंतर्गत पानी की सप्लाई की जाती है,लेकिन इन दिनों गांवों में पानी की सप्लाई पिछले एक सप्ताह से बंद रहने से ग्रामीण महिलाएं पानी के लिए इधर उधर भटकती नजर आ रही हैं,जिससे ग्रामीण महिलाओं को परेशान होना पड़ रहा है। हर महिने बिल की होती है वसूली कोंहका जल परियोजना अंतर्गत जिले के लगभग तीन दर्जन गांवों में पानी की सप्लाई की जाती है,जो आए दिन गांवों में पानी की सप्लाई बंद रहती है,बाऊजुद हर महीने ग्रामीणों से पानी की बिल कि वसूली की जा रही है,जबकि महिने में कई दिनों तक ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पाती।इन दिनों अधिकतर ग्रामीण भी अपने-अपने घरों में रह रहे हैं,ऐसे में पानी की सप्लाई बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, स्थानीय लोगों ने जल्द ही गांवों में पानी की सप्लाई करवाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page