करोडों की धान का फर्जी तरीके से परिवहन मामले में 18 आरोपियों पर मामला दर्ज
जालसाजों ने धान परिवहन में ट्रक की जगह कार के नंबर दर्शाये
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पाटन पुलिस
जबलपुर दर्पण पाटन। जिले में धान परिवहन और बिक्री में हेराफेरी कर शासन को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वालों के खिलाफ जिले विभिन्न थानों में मामले दर्ज किए गए हैं जिसमें जिला आपूर्ति निगम के प्रभारी प्रबंधक,13 कर्मचारी,17 राईस मिलर्स,25 सोसायटी या उपार्जन केंद्र के 44 कर्मचारी सहित 74 धोखेबाजों को आरोपी बनाया गया है। अकेले पाटन ब्लॉक से ही तीन समिति प्रबंध सहित 15 जालसाजों के विरुद्ध पाटन थाने में मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें (1) रामस्वरूप रजक समिति प्रबंधक बृहता सेवा सहकारी संस्था,कटरा बेलखेड़ा केन्द्र क्र 01 पाटन (2) गंधर्व सिंह ठाकुर समिति प्रबंध बृहता सेवा सहकारी संस्था,नुनसर केन्द्र क्र 03 (3) राजकुमार बाजपेयी समिति प्रबंध बृहता सेवा सहकारी संस्था,नुनसर केन्द्र क्र 03 वही कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेंद्र सिंह ठाकुर (शिल्लू),सुनील प्रजापति,बीएस मेहर प्रभारी इशू सेंटर पाटन,विक्रम सिंह यादव कंप्यूटर ऑपरेटर,पंकज प्रधान कंप्यूटर ऑपरेटर,संतोष सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर,सौरभ सिंह ठाकुर कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य जालसाजों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार समिति प्रबंध गंधर्व सिंह ठाकुर,कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष सिंह एवं पंकज प्रधान को पुलिस ने नुनसर से दबोच लिया वही इनकी निशानदेही पर जबलपुर से समिति प्रबंध को पकड़कर थाने लेकर आई जहां पूछताछ के उपरांत तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर सब जेल पाटन भेज दिया गया। वही 15 फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।




