सीधी दर्पण

रेही नदी में धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

जिले के कमर्जी थाना अंतर्गत रेही नदी में शनिवार शाम 4 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। धान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया, जिससे चालक को मामूली चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक धान को लोड कर वेयरहाउस की ओर जा रहा था। तभी संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रक रेही नदी में जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर कमर्जी थाना प्रभारी पवन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत क्रेन की व्यवस्था करवाई, ताकि ट्रक और उसमें लदे धान को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। थाना प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली हम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है ट्रक को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page