जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भांजी की शादी में आया मामा, दूसरे दिन हिरन नदी में उतराता मिला

जबलपुर दर्पण सिहोरा कूम्ही सतधारा। सिहोरा तहसील के मझगवां थाना के अंतर्गत कूम्ही सतधारा में अपनी प्यारी दुलारी भांजी के विवाह उत्सव में शामिल होकर नाचते गाते गाते मामा खुशियों से अपनी भांजी को ससुराल को विदा किया। और करीब 12:00 बजे हिरन नदी के दुबघटा घाट पर नहाने गया मामा गढ़चपा निवासी शिवकुमार कोल उम्र 40 वर्ष दूसरे दिन हिरन नदी में उतराता मिला। परिजनों ने बताया की दोपहर 12:00 बजे शिवकुमार कोल हिरन नदी के दानोंबाबा घाट के 10 फुट गहराई में नहाने गया था। 3 घंटे समय बीतने के बाद घर वापस नहीं आया। घबड़ाकर घर परिवार के लोगों ने खोजा बीनी शुरू किया। परंतु देररात तक कोई पता नहीं चला। सुबह शिवकुमार कोल 40 वर्ष का शव हिरन नदी के दुबघटा घाट पर उतराता मिला। पारिवारिक संबंधी संतोष भील सहित अन्य लोगों ने तुरंत मझगवां थाना पुलिस को जानकारी दिया। घटना स्थल की जानकारी मिलते ही एसडीओपी सिहोरा भावना मरावी, मझगवाॅ थाना टीआई एएल सरयाम, केएस उईके, देवराज कौरव, हरिदत्त राजपूत, गुलाब पटेल, का पुलिस दल घटनास्थल पर तुरंत पहुंच गया ।पुलिस सूझबूझ के साथ स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा भेज दिया गया।

एस डी ओ पी भावना मरावी सिहोरा – ने बताया कि कूम्ही सतधारा के हिरन नदी मैं गढ़चपा निवासी शिवकुमार कोल का शव उतराता मिला । जिसे पानी से बाहर निकालकर सिहोरा अस्पताल पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम होने के उपरांत परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए शव दे दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार जांच कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page