प्राचीन हनुमान मंदिर में संपन्न हुआ सुंदरकांड।

साईं आनंद जन कल्याण समिति द्वारा किया गया आयोजन।
जबलपुर। संकट मोचन हनुमान कलयुग में अमर और जाग्रत देवता के तौर पर भी जाते हैं। रामायण के अंतर्गत आने वाले सुंदरकांड पाठ का आयोजन हनुमान जी की भक्त करते आए हैं। दिक्षितपुरा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में साईं आनंद जन कल्याण समिति द्वारा श्रृद्धालुओं के साथ मिलकर ईश्वर की आराधना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत सुंदरकांड का पाठ किया गया।फिर भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया गया। समिति की अध्यक्षा समाजसेवी श्रीमती जागृति शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, इस तरह के आयोजन, लोगों के बीच आपसी मेल मिलाप और सद्भाव का एक अच्छा माध्यम है। इस तरह के धार्मिक आयोजन साई आनंद जन कल्याण समिति जनहित के कार्यक्रमों को निरंतर चलाती रही है। फिर वह पीड़ित मानवता के निस्वार्थ सेवा हो या फिर ईश्वर की आराधना।
इस भव्य आयोजन में शकुंतला, कल्पना, सरोज, कविता, प्रीति सोनी, आभा साहू, अनुराधा, पुष्पा साहू, मधुबाला दुबे के के दुबे क्षेत्रीय श्रद्धालु गण मौजूद रहे।



