अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

क्राइम ब्रांच एवं लॉर्डगंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गांजा तस्कर महिला पुलिस के हत्थे चढ़ी

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। लार्डगंज थाने से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला सफेद वं नीले रंग की साड़ी पहने हुये कछपुरा ब्रिज के नीचे 5-6 छोटे बैग में मादक पदार्थ गांजा लिये हुये खड़ी है जो किसी को बेचने की फिराक में है, यदि तुरंत दबिश दी जाती हैं तो गांजा तस्कर महिला रंगे हाथों पकडी जायेगी। सूचना पर एन.डी.पी.एस.एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से थाना लार्डगंज एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहाँ एक महिला बैग रखे खडी दिखी जो पुलिस को आता देख बैग वहीं छोड़कर भागने लगी जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम केशकली मांझी उर्फ मंझी पति रामस्वरूप मांझी उर्फ मंझी उम्र 50 वर्ष निवासी मतावारी थाना कुठला जिला कटनी की रहने वाली बताया,महिला आरक्षक द्वारा तलाशी लेने पर थैलों में एक बस की टिकिट,नगदी 7100 रूपये , आधार कार्ड तथा थैलों के अंदर मादक पदार्थ गांजा रखे मिली, जो तौल करने पर 28 किलो 120 ग्राम जिसका बाजार मूल्य लगभग 4 लाख 50 हजार रूपये होना पाया गया जिसे जप्त करते हुये आरोपिया के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त की इसके सम्बंध में पूछताछ की जा रही है। गांजा की तस्करी में लिप्त आरोपी महिला को रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक सतीष झारिया, दिनेश गौतम, सहायक उप निरीक्षक जमुना प्रसाद, प्रधान आरक्षक मुख्तार खान, महिला आरक्षक कीर्तिसिंह, आरक्षक अनीश, नवीन झारिया, नरेन्द्र सिंह चौहान, तथा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक गोपाल विश्वकर्मा, आरक्षक बलराम पाण्डे, अतुल गर्ग, बालकृष्ण , अजय लोधी, वीरेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page