मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

तेजस्वनी परियोजना को धन आवंटित करे सरकार

मण्डला। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये मप्र के आदिवासी बाहुल्य मण्डला जिले में तेजस्वनी परियोजना द्वारा हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। इस परियोजना के अंतर्गत महिलाओं के स्व-सहायता समूह गठित किये गये हैं व निरंतर किये जा रहे है। समूह गठित कराकर महिलाओं से प्रत्येक सप्ताह पैसों की बचत भी कराई जा रही है महिलाओं के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। आत्मनिर्भर बनाने के लिये भी प्रयास किये जा रहे हैं लेकिन चर्चा यह चल रही है कि परियोजना को शासन के माध्यम से पर्याप्त राशि नहीं मिल पा रही है। केंद्र व मप्र सरकार द्वारा तेजस्वनी परियोजना को अनेक माध्यम से मण्डला जिले में ज्यादा से ज्यादा राशि प्रदान की जावे। ताकि यह परियोजना महिलाओं के विकास के लिये कारगर साबित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page