डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
जलस्तर बढ़ने के बाद 20 सेन्टीमीटर खोला गया बिलगड़ा बांध के गेट

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के सबसे बड़ी बांध बिलगांव जलाशय मध्यम परियोजना बिलगड़ा बांध के 9 गेटों में से गेट क्रमांक 5 को 20 सेन्टीमीटर तक खोला गया है। गौरतलब है कि जिले भर में पिछले दो तीन दिनों से मौसम खराब है, लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रही है। वर्षा को देखते हुए विभागीय अमला ने बांध का जलस्तर बढ़ने के बाद बिलगांव जलाशय मध्यम परियोजना बिलगड़ा बांध के गेट क्रमांक 5 को 20 सेन्टीमीटर तक खोल दिया गया है, जिससे कि जलस्तर को सम्मान स्तर पर लाया जा सके।



