जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को मुख्यमंत्री लाड़ली आवास योजना से लाभांवित किया जाए: कलेक्टर

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली आवास योजना और प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना से जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके कार्य करें, कोई भी पात्र हितग्राही छूटने नहीं चाहिए। जिससे कि निर्धारित समय-सीमा में ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिले। कलेक्टर विकास मिश्रा ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली, उक्त बैठक में एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर वैद्यनाथक वासनिक, एसडीएम शहपुरा निशा नापित सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री मिश्रा ने समय-सीमा की बैठक में सभी नोडल अधिकारी निर्वाचन में संलग्न सभी अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षित होना और मतदान केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन कर पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया है। निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी सौंपे गये दायित्वों का बखूबी निर्वहन एवं निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों का अक्षरशः पालन करेंगे। जिले के सभी मतदान केन्द्रों में विद्युत, पेयजल, शौचायल, रैम्प आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्व सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिला कलेक्टर श्री मिश्रा ने समय-सीमा की बैठक में सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की, उन्होंने लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण न करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारी-कर्मचारियों के पेंशन संबंधित प्रकरण समय-सीमा में कोषालय में प्रस्तुत करें। साथ ही अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का भी प्राथमिकता से निराकरण करने को कहा है, साथ ही उन्होंने बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने विद्युत आपूर्ति संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण करने हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किए हैं, उन्होंने जिले के सभी लंबित निर्माण कार्या को समय पर पूरा करने को कहा है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना और विश्वकर्मा योजना की जानकारी ली और प्राप्त लक्ष्यानुसार आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने संबंधित अधिकारियों मूर्ति विसर्जन के लिए उचित स्थान सुनिश्चित करने और सुरक्षा व स्वास्थ्य के पुख्ता इंतजाम करने को भी कहा है। इसी प्रकार से उक्त बैठक में खरीफ फसलों की स्थिति, जल जीवन मिशन और खाद्यान्न वितरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की, साथ ही विभागवार योजनाओं एवं कार्य प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।



