दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

आकाशीय बिजली गिरने से युवती की मौत

खेत पर काम कर रही थी युवती

दमोह। मंगलवार को इलाके में घने बदलो के बीच झमाझम बारिश का दौर चलता रहा। इसी बीच आसमान से गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवती को मौत हो जाने का घटना क्रम सामने आया। दरअसल पटेरा के नजदीकी ग्राम मड़वा थाना सिमरिया जिला पन्ना निवासी कामनी राय उम्र 20 वर्ष अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ अपने खेत पशुओ के लिए चारा काटने गई थी। उसी समय दोपहर लगभग 1 बजे आकाशीय बिजली उसके नजदीक ही गिरने से उसकी चपेट में आकर झुलस गई। जिसे पारिवारिक सदस्यों द्वारा युवती को तत्काल ही लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेरा लाया गया। जहाँ पटेरा बीएमओ डॉ अशोक बरोनिया ने मृत घोसित करते हुए पटेरा थाना को सूचित किया। जहां पटेरा थाना से मर्ग कायम कर पीएम कराते हुए शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page