कर्मचारियों की मांगो का करो निराकरण

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि प्रदेश के कर्मचारियों की लंबित मांगो के निराकरण हेतु जागरूक संघ के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया एवं बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सरकार द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगो को लेकर किसी भी प्रकार का निर्णय नहीं लिया जा रहा है जिससे कर्मचारी परेशान है कि आखिर शासन कर्मचारियों की लंबित मांगो को लेकर गंभीर क्यों नहीं है आखिर शासन की ऐसी क्या मजबूरी है। कर्मचारियों की लम्बे समय से पदोन्नति नहीं हुई, केन्द्र के समान मंहगाई भत्ता नहीं दिया जा रहा, षिक्षकों को पदनाम नहीं दिया गया, तृतीय क्रमोन्नति में 5400 रू का ग्रेड पे नहीं मिल रहा, केन्द्र के समान कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल रही, केन्द्र के समान गृहभाड़ा नहीं दिया जा रहा ऐसी तमाम मांगो के निराकरण हेतु संघ ने एक बैठक लेकर यह निर्णय लिया कि प्रदेश के कर्मचारियों की समस्याओं से प्रदेष सरकार को ज्ञापन, पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया जायेगा एवं शीघ्र निराकरण की मांग की जाएगी यदि मांगों का निराकरण शीघ्र नहीं किया गया तो फिर संघ द्वारा उर्ग आन्दोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर दिलीप सिंह ठाकुर, स्टेनली नॉबर्ट, हेमंत ठाकरे, रॉबर्ट फ्रांसिस, राकेष श्रीवास, दिनेष गौंड़, एनोस विक्टर, सुनील झारिया, उमेष सिंह ठाकुर, धनराज पिल्ले, रऊफ खान, देवेन्द्र पटेल, मानसिंह आर्मो, संतोष चौरसिया, विनय रामजे, विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे।



