इधर धरने पर बैठे रह गए कांग्रेसी, उधर संपन्न हो गया शपथ ग्रहण समारोह

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सदस्यों आज 8 अगस्त को जिला पंचायत भवन में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होना था। कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन पर बैठ गए और जिला प्रशासन सहित भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन द्वारा शपथ ग्रहण समारोह में न तो उनको बुलाया गया और न शपथ ग्रहण स्थल पर पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई, जिससे नाराज कांग्रेसी समर्थित जनप्रतिनिधि कलेक्ट्रेट तिराहा के पास धरने पर बैठ गए और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। गौरतलब है कि एक और कांग्रेसी व नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य पर्याप्त व्यवस्थाएं ना होने से धरना देती रही, तो वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत सभागार में मौजूद भाजपा समर्थित चार जनप्रतिनिधियों को ही शपथ दिलवाई गई। जिला पुलिस ने धरना प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, साथ ही यातायात बाधित ना हो उसके लिए भी विभागीय अमला धरना स्थल पर मौजूद रहा जिससे कि कोई अप्रिय घटना ना हो पाए।



