जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गौरव शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष नियुक्त

जबलपुर दर्पण। राष्ट्रीय स्तर पर सर्व ब्राह्मणों को संगठित कर समाज के हित मे कार्य करने वाली अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (सनातन) की मध्यप्रदेश इकाई द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों की कार्यकारिणी घोषित की गई।

ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व उप पुलिस अधीक्षक केडी सोनकिया , प्रदेश महासचिव श्री दिलीप मिश्रा एवं समस्त पदाधिकारियों की सहमति एवं अनुशंषा पर संस्कारधानी के इंजी. गौरव शर्मा को निर्विरोध ब्राह्मण महासभा का जबलपुर जिला अध्यक्ष चुना गया। श्री शर्मा पूर्व में ब्राह्मण महासभा जबलपुर के जिला संयोजक पद का दायित्व संभाल चुके है। ब्राह्मण महासभा के सभी पदाधिकारियों ने श्री शर्मा को नए दायित्व की शुभकामनाएँ प्रेषित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त कर, जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें दी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का हर संभव प्रयास कर, समाज को संगठित और मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। जिसके लिए शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जल्द ही महासभा द्वारा संभाग स्तर पर एक बड़ा आयोजन किया जाएगा जिसमे विप्रकुल के बड़े बड़े चेहरे शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page