बार कौंसिल ऑफ इण्डिया ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव किये स्थगित

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जबलपुर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन पटेल द्वारा राज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा जारी अधिसूचना जिसमें 30 सितम्बर 2021 तक प्रदेश के सभी अधिवक्ता संघ के चुनाव कराने हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये थे उक्त चुनाव को बार कौसिल ऑफ इण्डिया में चुनौती दी और कहा कि वर्तमान समय में हायब्रीड सिस्टम से हाईकोर्ट में सुनवाई हो रही है हाईकोर्ट के लगभग 3000 अधिवक्ता वकालत करते है अधिकतर अधिवक्तागण अपने जिले व तहसील तथा स्थानीय एडवोकेट अपने अपने घर एवं कार्यालय से कोर्ट में पैरवी कर रहे है। कोर्ट परिसर में आने वाले वकीलो की संख्या 200 से 300 है। इतनी कम संख्या में हाईकोर्ट बार जैसी संस्था के चुनाव कराकर 3000 अधिवक्ताओं को उनके मतधिकार से वंचित करना एवं उनके मन पंसद प्रतिनिधि को चुनने के अधिकार से वंचित करना उचित नहीं है। जैसे ही अदालते पूर्ण रूप से खुल जाएगी चुनाव कराना उचित होगा हाईकोर्ट बार की ओर से उपस्थिति अधिवक्ता हरप्रीत सिंग रूपराह की दलीले सुनने को बाद मान श्री एस.एस. प्रभाकरण ,मान श्री एस.सी. श्रीमाली एवं मान श्री श्रीनाथ त्रिपाठी की 3 सदस्यीय कमेटी द्वारा हाईकोट बार के आगामी चुनाव को स्थगित किया गया है



