जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

श्री राम नवमी की अंतिम बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण। श्री राम मंदिर मदन महल गुप्तेश्वर रोड जबलपुर के दिव्य भव्य राम नवमी महोत्सव को सफल बनाने के लिए अंतिम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे आयोजन की व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। 6 अप्रैल को आयोजित माता की चौकी मे सभी सदस्यों ने अध्यक्ष गुलशन मखीजा के साथ एक मत से निर्णय लिया, कि पुरूष वर्ग लाल कुर्ता सफेद पायजामे मे एक सी ड्रेस कोड मे रहेगे। 7 अप्रैल को प्रात 5 बजे प्रभात फेरी मे गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, सुप्तेशवर गणेश मंदिर तक सभी राम मंदिर के भक्त गुणगान करते हुए जायेगे। 8 अप्रैल को प्रभात फेरी श्रीकृष्ण मंदिर गोरखपुर तक जायेगी। बैठक मे पंजाबी यूथ क्लब के सभी सदस्यो ने बैठक मे भाग लिया, तथा सभी कार्यकर्ताओं ने सहयोग करने का वचन दिया है।
आज की बैठक मे मंदिर समिति अध्यक्ष गुलशन मखीजा, उमेश खुराना, रमेश चन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा, अनिल जग्गी, सुभाष खत्री, गुरदास मल, योगेश अबरोल ,शैलेन्द्र कपूर, पंकज गुलाटी, पुनीत गुलाटी , मनीष पोपली, नरेन्द्र खुराना, अनिल चंडोक, मदन बत्रा, जितिन नारगं , दीपक विरमानी, नवीन हान्डा, गुलशन खेत्रपाल, रमन पाण्डेय उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page