जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

भाजपा के सभी मंडलों में त्रिदेवों का प्रशिक्षण सम्पन्न

जबलपुर दर्पण नप्र। भाजपा द्वारा स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी बर्ष पर चल रहे संगठन विस्तार योजना के अंतर्गत आयोजित त्रिदेव मंडल प्रशिक्षण वर्ग आज सभी मंडलो में सम्पन्न हुए। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने प्रशिक्षण वर्ग में कहा आज हम देश दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल में कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक बूथ का आधार हमारा कार्यकर्ता है। इसलिए संगठन विस्तार योजना के अंतर्गत हमे बूथ को और मजबूत बनाने का काम करना है। त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग दीनदयाल, कुशाभाऊ ठाकरे,चंद्रशेखर आज़ाद,वीर सावरकर,शहीद भगत सिंह,छत्रपति शिवाजी, अटल बिहारी वाजपेई,रानी दुर्गावती,महाराणा प्रताप,तिलक, मुखर्जी,सुभाषचन्द बोस,अब्दुल हमीद मंडल में आयोजित किये गए। आज वीरसावरकर मंडल में आयोजित त्रिदेव मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला को केंट विधायक अशोक रोहाणी, मुख्यवक्ता भाजपा ज़िला मंत्री रंजीत पटेल ने संबोधित किया। इस अवसर पर त्रिदेव बूथ के साथ बूथ अध्यक्ष,महामंत्री
,बीएलए व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page