जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गीता जयन्ती महोत्सव शुक्रवार 22 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे नरसिंह मन्दिर में

जबलपुरदर्पण। -प्रातः स्मरणीय परमपूज्य साकेतवासी महंत रामचंद्रदास जी शास्त्री, जगतगुरु डॉ स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज द्वारा स्थापित परम्परानुसार इस वर्ष भी शुक्रवार 22 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से गीता जयन्ती महोत्सव धूम धाम से नरसिंह पीठाधीश्वर डॉ स्वामी नरसिंहदास जी महाराज के संयोजन में मनाया जाएगा।गीता जयंती समारोह में प्रातः 9 बजे से सम्पूर्ण गीता पाठ गीताधाम के बटुक विधार्थी ,आचार्यों द्वारा किया जाएगा और पूज्य सन्तो के गीता की महत्वता पर प्रवचन, पूजन अर्चन आरती प्रसाद वितरण होंगा।सभी गीता प्रेमियों, धर्मावलंबियों से नरसिंह मन्दिर पहुंच कर धर्म लाभ लेने का अनुरोध सनातन धर्म महासभा गीता परिषद् श्री नरसिंह मंदिर – गीता धाम जबलपुर भक्त मंडल ने किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page