नर्सिंग स्टाफ और छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पांच को जाएंगे भोपाल

जबलपुर जिले के मेडिकल अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ और छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर निरंतर चल रहे धरना प्रदर्शन में आज, बहुजन समाज पार्टी जबलपुर जिला इकाई की तरफ से एक डेलिगेशन उनसे मिलने पहुंचा जिसमें, बसपा जिला उपाध्यक्ष एड दिनेश कुशवाहा जिला संगठन मंत्री डॉ राकेश चक्रवर्ती जिला सचिव इशवरी बौध पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र बेन बसपा के बलराम चौधरी शरद दीवान देवकरण अहिरवार आशीष मेशराम विनोद पांडे सहित बसपा के अन्य साथी धरना स्थल पर उपस्थित हुये, एवं उनकी मांगों को पूरा करने सरकार तक उनकी बात पहुंचाने के लिए उनका समर्थन करते हुये, उनकी मांगों को बसपा के प्रदेश प्रभारीगण, प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराने के लिये आवेदन लेकर दिनांक 5 जुलाई को बसपा जोन इंचार्जगण भोपाल जायेंगे और समस्याओं के निराकरण के लिए बात करेंगे।



