जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

51 कुंडीय महायज्ञ की तैयारियों हेतु बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण। महर्षि दयानद सरस्वती की 200वी जयंती वर्ष के अवसर पर आर्य समाज दयानन्द भवन मे आगामी 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव एवं 51 कुंडीय महायज्ञ की तैयारियों की समीक्षा हेतु आज एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें आर्य समाज नेपियर टाउन और गोरखपुर, महिला आर्य समाज नेपियर टाउन और गोरखपुर, आर्य वीर दल, आर्य कन्या शाला, एम डी पब्लिक आदि संस्थाओं के अधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता पुरोहित सतेंद्र शास्त्री जी ने की। नरेंद्र धमीजा ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। 29 सितंबर को होने वाली विशाल शोभा यात्रा के संबंध मे गहन चर्चा की गई। सदस्यों ने अनेक सुझाव दिए और कार्य संपादन हेतु विभिन्न समितियों को उनके कार्य वितरित किए गए। बैठक में वीरेंद्र धमीजा, देवेंद्र माहेश्वरी, श्रवण कोचर, मुकुल ब्योत्रा, श्रीमती गीता वासुदेव, श्रीमती सुदेश धमीजा, श्रीमती पूनम माहेश्वरी आदि उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page