अनूपपुर दर्पणखास खबरमध्य प्रदेश

विशाखापत्तनम से अनूपपुर आए कोरोना संक्रमित ने पायी कोरोना पर विजय

स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन के सहयोग के प्रति व्यक्त किया आभार

ऐक्टिव प्रकरण की संख्या हुई 4

अनूपपुर से विकास ताम्रकार की रिपोर्ट

लम्बे समय तक कोरोना मुक्त रहने के बाद एक बार पुनः अनूपपुर ज़िले में कोरोना ने विगत सप्ताह दस्तक दी। परंतु इस बार भी शासन, प्रशासन, स्वास्थ्य दल एवं कोरोना संक्रमितों के हौसले एवं अनुशासन के सामने कोरोना हार रहा है।

विशाखापत्तनम से अनूपपुर आए 31 वर्षीय युवक ने आज कोरोना पर विजय प्राप्त की। विजयी युवक को प्रभारी कलेक्टर सरोधन सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी॰डी॰सोनवानी, सिविल सर्जन डॉ एस॰सी॰ राय, नोडल अधिकारी डॉ एसआरपी द्विवेदी, आरएमओ डॉ विजयभान सिंह सहित स्वास्थ्य दल द्वारा शुभकामनाओं के साथ घर के लिए रवाना किया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा युवक को अगले एक सप्ताह तक होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गयी है। सिविल सर्जन डॉ एस॰सी॰राय ने बताया कि शेष 4 कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों का स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन अनुसार उपचार किया जा रहा है। शीघ्र ही सभी स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए जाएँगे। युवक ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारियों एवं समस्त स्टाफ़ द्वारा उनका विधिवत रूप से ध्यान रखा गया एवं उत्साहवर्धन किया जाता रहा। कोविड केयर सेंटर में ऐसा माहौल था कि मुझे हर वक्त यह अहसास था कि मैं निश्चित रूप से कोरोना को हराने में कामयाब रहूँगा। युवक ने ज़िला प्रशासन, स्वास्थ्य अधिकारियों एवं समस्त स्टाफ़ को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया है एवं कहा है कि वे दिए गए समस्त निर्देशों का पालन करेंगे। ज़िला प्रशासन की समस्त आमजनो से अपील है कि ख़तरा अभी टला नही है, सावधानी एवं सुरक्षा उपायों को अपनाया जाना बहुत महत्वपूर्ण हैं। सभी नागरिक अपना दायित्व निभा शासन प्रशासन को इस लड़ाई में सहयोग प्रदान करें।

❝ सावधानी सतर्कता और स्वच्छता अपनाएँ, आओ मिलकर कोरोना को हराएँ ❞

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page