Uncategorised

नगर परिषद मझौली में वार्ड नंबर 11 के रहवासी तरस रहे पानी के लिए शासन की नल जल योजना भी फेल नजर आती है

जबलपुर दर्पण संवाददाता मझौली—- एक तरफ देखा जाए तो मध्य प्रदेश सरकार नल जल योजना के तहत हर घर को पानी पहुंचाने का संकल्प लिया है कि पानी से कोई भी परिवार वंचित ना रहे लेकिन जब बात जमीनी स्तर की आती है तो ऐसा ही एक मामला जबलपुर जिले के पाटन विधानसभा के अंतर्गत आने वाले नगर परिषद मझौली जहां पर वार्ड नंबर 11 के रहवासी लोगों को शासन से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रखा गया है जिससे कि किसी प्रकार की सुविधा वहाँ पर रहने वाले लोगों को नहीं दी जा रही है ना कि पानी मिल रहा है और पानी के लिए वह दूर-दूर तक जाते हैं पानी भरने के लिए और साफ सफाई की व्यवस्था भी चौपट पड़ी हुई है वहां पर कचरा गाड़ी भी  नहीं जाती और झाड़ू लगाने वाले भी नहीं जाते क्योंकि शासन  नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास दियेहुए हैं उस वार्ड मैं  और सुविधा से वंचित रखा गया दर-दर भटक रहे पानी के लिए कोई अधिकारी नेता पार्षद सुनने तैयार नहीं सिर्फ वोट लेने के लिए जाते हैं वहां पर रहने वाले वार्ड वासियों का कहना है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page