स्व.किशोर सिंह बबलू भैया स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन

जनपद कप जबेरा पर तेजगढ़ ने किया कब्जा
जबलपुर दर्पण जबेरा दमोह/भगवत सिह लोधी रिपोर्ट जबेरा विधानसभा के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के उद्देश्य से जबेरा ब्लॉक के ग्राम हरदुआ के सिध्देश्वर मैदान में 1 फरबरी से शुरू हुई। स्व.किशोर सिंह बबलू भैया स्मृति जनपद कप टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। इस टूर्नामेंट की सफलता का अंदाजा दर्शकों की संख्या से लगाया जा सकता है। जिसमे पूरा मैदान दर्शकों से भरा हुआ था । पूरे फ़ायनल मैच के लम्हों को ड्रोन कैमरे के माध्यम से सहेजा गया। इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में रजनी ठाकुर (समाजसेवीका),सिध्दार्थ मलैया,भगवती बाई (गजेंद्र सिंह) जनपद अध्यक्ष जबेरा आदि रहे। इस टूर्नामेंट के संयोजक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिये था जिसमें जबेरा विधानसभा के अंतर्गत आने वाली 32 ग्राम पंचायत की टीमों ने भाग लिया जिसमे फ़ायनल मुकाबला तेजगढ़ और हरदुआ सड़क के मध्य हुआ। फ़ायनल मुक़ाबले में सर्वप्रथम राष्ट्रगान हुआ उसके उपरांत अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। 20 ओवर के फ़ायनल मुकाबले में हरदुआ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की जिसमे ग़ौरी शोऐब पठान की 5 विकेट सहित ओवर हैट्रिक धारदार गेंदबाजी की बदौलत हरदुआ टीम मात्र 92 रनों पर सिमट गई जिसके जबाब में तेजगढ़ ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर आसानी से 7 विकेट से जीत दर्ज की। फ़ायनल मैच के मेंन ऑफ द मैच अमर रहे और मैन ऑफ द सीरीज़ व बेस्ट बल्लेबाज का खिताब टूर्नामेंट में शानदार शतक (130 नाबाद) लगाने बनाने वाले राजू रैकबार (हरदुआ) को मिला वहीं पूरे टूर्नामेंट में गेंद और बल्ले से हरफनमौला प्रदर्शन के लिये बेस्ट ऑलराउंडर का खिताब ग़ौरी शोऐब पठान को मिला। बेस्ट कीपर का ख़िताब शिवम शर्मा को मिला। जीतने वाली टीम तेजगढ़ को मेगा गोल्डन कप के साथ साथ पंद्रह हजार रु.की इनामी राशि से नवाजा गया। वहीं उवविजेता टीम हरदुआ को कप के साथ साढ़े सात हजार रुपये की इनामी राशि दी गयी वहीं कॉमेंटेटर व निर्णायकों को भी सम्मानित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में रंजीत सिंह राजपूत,शंकर सिंह, राजवीर सिंह,वीरेंद्र पुरी,करन सिंह,लोकेंद्र सिंह,संजू दुबे, रामजी नायक की मुख्य भूमिका रही। इस आयोजन में सचिन मोदी,शेरा जैन,एजाज खान किंग ढाबा,लकी जैन,मोंटू बाजपेयी, के अलावा क्षेत्रीय खेल प्रेमियों की उपस्तिथि रही। इस आयोजन की भव्यता को देखकर क़ई वर्षों तक याद रखा जाएगा।अंत मे आभार वीरेंद्र पूरी ने व्यक्त किया/भगवत सिह लोधी रिपोर्ट जबेरा विधानसभा के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के उद्देश्य से जबेरा ब्लॉक के ग्राम हरदुआ के सिध्देश्वर मैदान में 1 फरबरी से शुरू हुई। स्व.किशोर सिंह बबलू भैया स्मृति जनपद कप टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। इस टूर्नामेंट की सफलता का अंदाजा दर्शकों की संख्या से लगाया जा सकता है। जिसमे पूरा मैदान दर्शकों से भरा हुआ था । पूरे फ़ायनल मैच के लम्हों को ड्रोन कैमरे के माध्यम से सहेजा गया। इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में रजनी ठाकुर (समाजसेवीका),सिध्दार्थ मलैया,भगवती बाई (गजेंद्र सिंह) जनपद अध्यक्ष जबेरा आदि रहे। इस टूर्नामेंट के संयोजक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिये था जिसमें जबेरा विधानसभा के अंतर्गत आने वाली 32 ग्राम पंचायत की टीमों ने भाग लिया जिसमे फ़ायनल मुकाबला तेजगढ़ और हरदुआ सड़क के मध्य हुआ। फ़ायनल मुक़ाबले में सर्वप्रथम राष्ट्रगान हुआ उसके उपरांत अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। 20 ओवर के फ़ायनल मुकाबले में हरदुआ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की जिसमे ग़ौरी शोऐब पठान की 5 विकेट सहित ओवर हैट्रिक धारदार गेंदबाजी की बदौलत हरदुआ टीम मात्र 92 रनों पर सिमट गई जिसके जबाब में तेजगढ़ ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर आसानी से 7 विकेट से जीत दर्ज की। फ़ायनल मैच के मेंन ऑफ द मैच अमर रहे और मैन ऑफ द सीरीज़ व बेस्ट बल्लेबाज का खिताब टूर्नामेंट में शानदार शतक (130 नाबाद) लगाने बनाने वाले राजू रैकबार (हरदुआ) को मिला वहीं पूरे टूर्नामेंट में गेंद और बल्ले से हरफनमौला प्रदर्शन के लिये बेस्ट ऑलराउंडर का खिताब ग़ौरी शोऐब पठान को मिला। बेस्ट कीपर का ख़िताब शिवम शर्मा को मिला। जीतने वाली टीम तेजगढ़ को मेगा गोल्डन कप के साथ साथ पंद्रह हजार रु.की इनामी राशि से नवाजा गया। वहीं उवविजेता टीम हरदुआ को कप के साथ साढ़े सात हजार रुपये की इनामी राशि दी गयी वहीं कॉमेंटेटर व निर्णायकों को भी सम्मानित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में रंजीत सिंह राजपूत,शंकर सिंह, राजवीर सिंह,वीरेंद्र पुरी,करन सिंह,लोकेंद्र सिंह,संजू दुबे, रामजी नायक की मुख्य भूमिका रही। इस आयोजन में सचिन मोदी,शेरा जैन,एजाज खान किंग ढाबा,लकी जैन,मोंटू बाजपेयी, के अलावा क्षेत्रीय खेल प्रेमियों की उपस्तिथि रही। इस आयोजन की भव्यता को देखकर क़ई वर्षों तक याद रखा जाएगा।अंत मे आभार वीरेंद्र पूरी ने व्यक्त किया



