जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशवायलर न्युज

धनवान कैसे बने?: फादर रंजीत लकरा।

जबलपुर। इंसान जन्म से ना तो धनवान होता है, और ना ही गरीब। परिस्थितियां है उसे अमीर और गरीब बनाती हैं। लेकिन इन परिस्थितियों से जूझ कर संघर्ष करते हुए, अपने आप को जो निखारता है। वही व्यक्ति असल जीवन में धनवान बनता है। धनी बनना कोई बड़ी बात नहीं है, बशर्ते उसे ईश्वर की ओर से मिले हुए वरदानों को जानकर, पहचान कर अपनी प्रतिभा को निखारने की आवश्यकता है। जो जितना ज्यादा अपनी प्रतिभा को निखारेगा। उसकी कीमत उतनी ज्यादा बढ़ेगी। जैसे कोयले की खदान से हीरा निकालने पर,जो हीरा जितना ज्यादा घिसता है। उसकी कीमत उतनी ही ज्यादा बढ़ जाती है। प्रत्येक व्यक्ति को ईश्वर ने, आवश्यकता से ज्यादा प्रतिभाओं से भरा है। लेकिन एक सफल व्यक्ति बनने के लिए, उसे अपनी पसंद के अनुसार किसी एक प्रतिभा को चुनने की जरूरत है। यदि आप समय के अनुसार अपनी प्रतिभा को बदलने लगे। तो आप सफलता की सीढ़ियों में आगे नहीं बढ़ पाएंगे। क्योंकि आपका उम्र आपका साथ नहीं देगी। इसलिए बचपन से ही जो आपको पसंद है। उसी पर यदि आप आगे बढ़ते जाते हैं, तो मंज़िल आपको जरूर मिल जाएगी। कई बार हम मेहनत तो बहुत करते हैं और अपने जीवन में सभी प्रतिभाओं को निखारने का प्रयत्न करते हैं। लेकिन हाथ में कुछ नहीं लगता और हम निराश, हताश होकर परिस्थितियों और भगवान को कोसने लगते हैं। कि भगवान ने मेरे साथ ऐसा क्यों किया? निराशा से ग्रसित व्यक्ति आगे नहीं देखता। बल्कि पिछली सफलताओं पर ही रुक जाता है। जो उसे जीवन में के लिए हानिकारक बन जाता है।

अपनी कीमत बढ़ाने के लिए सेल्फ मार्केटिंग करने की आवश्यकता होती है। आप अपनी प्रतिभा का जितना ज्यादा प्रचार प्रसार करेंगे। आपकी प्रतिभा में उतना ज्यादा ही निखार आएगा और आप हो अवसर की कमी नहीं होगी। जितना ज्यादा अवसर आपको मिलेगा। उतना ही ज्यादा आपको अपने जीवन में, धन कमाने का अवसर मिलेगा,और जब आप उन अवसरों को अपने जीवन में पूरा करेंगे। तो आपके हाथों में कभी धन की कमी नहीं होगी। इसके साथ ही आप की प्रसिद्धि भी बढ़ेगी। जो जितनी प्रसिद्धि अपने जीवन में कमाता है। वह हमेशा अपने साथ ही रहती है। लेकिन जब आप अपनी प्रतिभा के प्रति, जागरूक नहीं रहते। तो जो ईश्वर ने तुम्हें दिया है, तो वह भी तुमसे छीन लिया जाएगा। जैसे कि वचन कहता है (मती 13:22)”जिसके पास सब कुछ है,उसी को और दिया जाएगा। लेकिन जिसके पास कुछ नहीं है,उससे वह भी ले लिया जाएगा। जो उसके पास है।” यानी के जीवन में यदि आप, धन कमाना चाहते हैं। तो सब गुणों को नहीं, बल्कि किसी एक गुण को निखारेंगे। तो आपके पास धन दौलत की कमी नहीं होगी। हीरे के कितने भी टुकड़े कर दिए जाएं। तब भी उसकी कीमत, हमेशा बनी रहती है। उसी प्रकार अगर आप अपने जीवन में, अपनी कीमत बनाए रखना चाहते हैं। तो वह आपके हाथों में है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को मेहनत के साथ-साथ, अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा को जानना पहचानना और उसके ऊपर कार्य करना नितांत आवश्यक है। आप धनी बने, स्वस्थ रहें और परिवार और समाज की देखभाल करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page