मन्नत वाली काली को विराजमान करने की तैयारी को लेकर हुई बैठक

जबलपुर दर्पण। रांझी स्थित मनोकामना की मां काली जो कि मन्नत वाली काली के नाम से रांझी क्षेत्र में प्रति वर्ष विराजमान होती हैं इसी क्रम में आगामी तैयारियों को लेकर पंडाल में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें पंडित रमेश शर्मा जो कि पुजारी भी हैं और इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पप्पू चाचा उपाध्यक्ष रमेश शर्मा सचिव टीटू दुआ, दिलीप सिंह सग्गू ,पंकज दुआ राहुल सोनी तपन अधिकारी सहित सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने आगामी रूपरेखा को लेकर एक बैठक आयोजित की जिसमें एक-दूसरे से विचार विमर्श किया की मंदिर में किस-किस प्रकार से क्या-क्या व्यवस्था होनी चाहिए और आम जनता के लिए श्रृंगार दर्शन के लिए साथ ही लोगों के आवागमन के लिए एवं प्रसाद वितरण के लिए पंडाल में किस प्रकार की साज-सज्जा की जानी है माता जी का किस प्रकार से पूजन अर्चन किया जाता है किस प्रकार से विशाल भंडारे की व्यवस्था करना है इस सब पर एक बैठक आयोजित की गईऔर सब ने एक दूसरे से विचार विमर्श करते हुए आगामी मां काली के दर्शन के लिए किस प्रकार की व्यवस्था सुचारू हो इस पर विचार किया गया।



