शिक्षक बच्चों को रोज परीक्षा के लिए तैयार करते हैं लेकिन संतोषप्रद होने के बावजूद भी रिजल्ट कम

परीक्षा के विरोध में शिक्षक कांग्रेस ब्लॉक इकाई मैहर द्वारा मुख्यमंत्री के नाम माननीय एसडीएम मैहर को दिया गया ज्ञापन
गोवर्धन गुप्ता मैहर। जिस वक्त हाई स्कूल हायर सेकेंडरी का रिजल्ट घोषित हुआ उस वक्त न्यूज पेपर में बड़ी-बड़ी हेडिंग बनाकर के माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा शिक्षकों की तारीफ की गई की पिछले साल के मुकाबले इस साल का रिजल्ट बेहतर रहा और इसके लिए शासन ने शिक्षकों की तारीफ भी की थी विपरीत परिस्थितियों,इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी, विषय मान शिक्षकों की कमी, छात्र संख्या के अनुसार शिक्षकों की कमी, छात्र संख्या के अनुसार कक्ष की कमी, मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में उन्नयन कर शिक्षक व कक्ष उपलब्ध न होना, मिडिल स्कूल के शिक्षकों ने ही पूरे मनोयोग से छात्र हित में मेहनत की इन सभी कमियों व अभावों के बावजूद शिक्षकों ने छात्र हित में खूब मेहनत की अतिरिक्त समय देकर भी बच्चों को पढ़ाया तब कहीं जाकर के प्राइवेट विद्यालयों से भी कहीं ज्यादा रिजल्ट शासकीय विद्यालयों रहा । यह हम नहीं उस समय शासन ने मीडिया से खुले तौर पर कहा गया था।
*फिर समाज व बच्चों के बीच में यह भ्रम फैलाना रिजल्ट कम है इसलिए शिक्षकों की परीक्षा ली जाएगी और परीक्षा में फेल होने पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी यह घोर निंदनीय है हमारी परीक्षा आप रोज लीजिए इस पर हमें ऐतराज नहीं है लेकिन इल्जाम लगाना कि रिजल्ट कम है यह आपत्तिजनक है।
हम 70%, 80% की जगह 100% परसेंट रिजल्ट भी देने के लिए तैयार हैं आप छात्र संख्या के अनुसार, विषय मान के अनुसार शिक्षक, व बुनियादी सुविधा विद्यालय में उपलब्ध करवाइए। अब जब हाई स्कूल हायर सेकेंडरी की परीक्षा नजदीक आ रही है उस समय शिक्षक को मानसिक तनाव देना कि सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा यह किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। हमें ना तो परीक्षा से डर लगता न ही रिजल्ट से क्योंकि हम तो रोज परीक्षा लेते हैं और रोज परीक्षा ही देते हैं इसलिए शासन अपनी कमियों को छुपाने के लिए शिक्षकों पर इल्जाम लगा रही है और झूठा दोषारोपण शिक्षकों पर मढ़ रही है सरकार पहले बुनियादी सुविधा विद्यालयों में उपलब्ध कराएं । मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस मांग करता है कि परीक्षा को निरस्त किया जाए।ब्लॉक अध्यक्ष विनोद तिवारी की अगुवाई में ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से सुभाष चौरसिया, सुखलाल साकेत, रामनरेश कुशवाहा, धर्मेंद्र द्विवेदी, राम सिंह, इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, अमर सिंह, रामपाल सोनी, रामानंद उपाध्याय, राकेश वर्मा, सुखेंद्र सिंह, विष्णु तिवारी, सुदामा प्रसाद कुशवाहा, बलवीर सिंह व अन्य सम्माननीय शिक्षक साथी उपस्थित रहे।



