शीत लहर के चलते प्राइमरी स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाएः मांग

जबलपुर दर्पण। प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि इस समय शीत लहर अपने चरम सीमा पर है और गलाने वाली ठंड को देखते हुए सभी शासकीय और अशासकीय प्राथमिक शालाओं में और आंगनवाड़ी में अवकाश घोषित किया जाना चाहिए l जिससे छोटे बच्चों को ठंड से राहत मिल सके क्योंकि इस समय सुबह के तापमान में गिरावट लगातार होते जा रही है और कोहरामय वातावरण सुबह के समय रहता है जिससे बच्चों की बीमार होने के चांसेस बढ़ जाते हैं l अतः संगठन कलेक्टर महोदय से मांग करता है की सभी शासकीय और अशासकीय प्राथमिक शालाओं में शीत लहर को देखते हुए अवकाश घोषित किया जाना चाहिएl संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन, जियाउरहीम , राकेश श्रीवास, सुधीर अवधिया, गुडविन चार्ल्स, फिलिप एंथोनी, रऊफ खान, विनोद सिंह आदि ने मांग की हैl



