डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

वर्षों बाद भी नहीं किया जा रहा कीटनाशक दवा का छिड़काव

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में विभागीय अमला द्वारा वर्षों बाद भी कीटनाशक दवा का छिड़काव नहीं कराया गया, जिससे ग्रामीण अंचलों में मौसमी बीमारी बढ़ने के प्रकोप नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि ग्रामीण अंचलों के अधिकतर गांवों में मौसमी कीड़े मकोड़े सहित कंबल कीड़े की भरमार है, गांव गांवों के अधिकतर मौहल्लों में मौसमी कीड़े मकोड़े का प्रकोप इस कदर से हावी है कि लोगों की मुसीबत इन दिनों बढ़ गई है। वर्षों से कीटनाशक दवा का छिड़काव ना होने से गांवों में मच्छरों का प्रकोप भी दिनों दिन बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने के आसार भी दिख रहे हैं। गौरतलब है कि एक ओर देश भर में डेंगू अपना पैर पसार रहा है, तो वहीं दूसरी जिले के ग्रामीण अंचलों में डेंगू से बचाव के लिए उचित देखरेख व पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण अंचलों के गांव में डेंगू के प्रकोप होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। आरोप लगाया गया कि समनापुर जनपद के कुकर्रामठ, बुड़रूखी, कंचनपुर, तितराही, भाजीटोला, चांदरानी, मानिकपुर, डूंगरिया, जाता डोंगरी सहित दर्जनों गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव वर्षों से नहीं कराया गया है, जिससे अधिकांश गांवों में मौसमी कीड़े मकोड़े का प्रकोप इन दिनों देखा जा रहा है, जिससे कई तरह की बीमारी बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। डेंगू के बढ़ते प्रभाव के बावजूद प्रशासनिक अमले के द्वारा क्षेत्र में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने के लिए अभी तक कोई ठोस पहल नहीं कर रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने जल्द से जल्द क्षेत्र में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराए जाने की मांग की गई है, ताकि मौसमी कीड़े मकोड़ों से निजात मिलने के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल भी रखा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page