हर जरुरतमंदों की जरुरत पूरी कर रहा दर्पण राेटी बैंक
जबलपुर। आज सब इस कोरोना संक्रमण बिमारी से लड़ रहे है। गरीब बेसहारा लोगों को जरुरी समान की आपूर्ति के लिए दर्पण रोटी बैंक समिति के सदस्याें द्वारा हर क्षेत्र में जरुरी समान पहुंचाया जा रहा है। लगातार 6 दिन में करीब अलग अलग स्थानों में टीम के माध्यम से लगातार 25 से 30 जरूरत मंद परिवारों में साप्ताहिक राशन ( 2 किलो आटा, 2 किलो चावल, मूंग दाल,गुड, साबुन,बिस्कुट, नमकीन,रोजमर्रा का सामान साथ ही गरीब परिवारों में हरी कच्ची सब्जी व लकड़ी साथ ही मुक प्राणियों के लिए पानी और भूसे को उपलब्ध कराया गया। जो कि यह लॉक डाउन के चलते यह वस्तु मुहिया नहीं हो पा रही थी।
अभी तक हमने शहर, ग्रामीण क्षेत्रों व कस्बों/बस्तियों में यह कार्य कर जरूरतमंदो परिवारों में 1 से 2 दिन का राशन उपलब्ध कराया। सभी सम्मानीय सहयोगी को हृदय से आभार जिन्होंने इस विपदा के चलते, आप सभी लॉक डाउन में सहयोग प्रदान करें। दर्पण राेटी बैंक समिति के सदस्यों ने अपील की है कि कृपया कर आप अपने मोहल्ले, सोसायटी में रहने वाले सभी मित्रों से भी आग्रह करें कि आप राशन एकत्र कर किसी एक जरूरतमंद की सहायता जरूर करें।



