अन्नाशेष वेलफेयर संस्था जबलपुर द्वारा मातृ दिवस पर किया कई वार्ड की महिला सफ़ाई कर्मी के लिए कार्यक्रम
अन्नाशेष वेलफेयर संस्था ने जानकीरामन महाविद्याय में मनाया मातृ दिवस।

जबलपुर दर्पण । संस्था के शहर संयोजक विराज यादव ने ये बताया कि ये कार्यक्रम हम ने उन माँओ के लिए रखा था जो दिन रात हमारे शहर को साफ़ बनाने की कोशिश करती है और साथ ही एक माँ भी है।साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के प्रदेश प्रमुख एवं संयोजक सायीब का कहना है की जबलपुर शहर ही नहीं आज मातृ दिवस के मौक़े पे पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजन किए गए है।संस्था की शहर प्रमुख पलक भद्धोरिया ने बताया कि आज कैसे कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन के बाद विशेष अथिथि ज्ञानेश्वरी दीदी एवं महाविधाया के प्रधान अभिजात कृष्ण त्रिपाठी के स्वागत कर खवैश बैंड द्वारा एक सुंदर प्रस्तुति दी और फिर संस्था के सदस्यों के द्वारा एक नाटक भी रखा था और सारी उपस्थित माँओं को गुलाब भी भेंठ करे।यादव ने आगे बताया की इस कार्यक्रम में २-३ वार्ड में काम करने वाली सफ़ाई कर्मियों को बुलाया गया था और बताया कि माँ की गोद में छिपी होती है खुशियों की दुनिया,जहाँ रौशनी बनती है उसकी मुस्कुराहट से हर तरफ़।कार्यक्रम में उपस्तिथ अथिथि ज्ञानेश्वरी दीदी , अभिजात कृष्ण त्रिपाठी , दीप कुमार मुखर्ज़ी , पार्षद संतोष दूबे एवं संस्था के विराज यादव ,सायीब नवाब , वरुण यादव ,पार्थ शर्मा ,पलक भधौरिया , मानव ओठवानी , राशि पटेल, श्रीदात्री मुखर्जी, साहिल पिल्लै, भावेश बम्बनी, शिवंश यादव, नमन यादव, अनीश दूबे, मानस दूबे, विशाल गुप्ता, श्रुति चौरशिया, रामचंद्र, सुजल महावर, राहुल वेश, सिद्धांत ओठवानी, कृष्ण लखेरा आदि मौजूद थे।



