मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल की ओर से श्री अजय जोशी एवं श्री राजेश लश्करी जी को प्रभारी नियुक्त किया

जबलपुर दर्पण । 12 जून को कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी का संस्कारधानी जबलपुर में आगमन हो रहा है उनका कार्यक्रम एवं सभा ऐतिहासिक होगा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जबलपुर नगर कांग्रेस कमेटी सहित कांग्रेस पार्टी के सभी विंक अपनी अपनी तैयारियों में लगे हैं इस कार्यक्रम मैं सेवा दल की भी मुख्य भूमिका है कार्यक्रम सुचारु रुप से चलें उनकी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कांग्रेस सेवादल का है जिसके लिए सेवा दल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य अपने अपने स्तर पर तैयारी कर रहे है कार्यक्रम मैं किसी प्रकार का चूक ना हो जाए इसके लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल के महासचिव डॉक्टर सत्येंद्र यादव जी के अनुशंसा पर मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष श्री योगेश यादव जी ने मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवा दल के महासचिव श्री अजय जोशी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के सचिव श्री राजेश लस्करी जी को इस कार्यक्रम का प्रभारी नियुक्त किया है दोनों नेता जबलपुर के सेवादल कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देकर उनके साथ मिलकर इस कार्यक्रम को और भी भव्य बनाने के लिए प्रयास करेंगे
नवनियुक्त कार्यक्रम प्रभारियों को मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल महासचिव पंडित सतीश तिवारी जबलपुर शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र मिश्रा जबलपुर ग्रामीण कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष शिव नामदेव शहर कांग्रेस सेवादल प्रवक्ता जितेंद्र यादव ने जबलपुर शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस सेवा दल की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित किया जबलपुर सेवादल कार्यकर्ताओं की ओर से पूरा सहयोग करने का आश्वासन भी दिया
भवदीय



