देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की मनाई गई जयंती

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस सहायता केंद्र में पुष्पांजलि सभा का आयोजन कर भाव भीना स्मरण किया गया। बताया गया कि पुष्पांजलि सभा के दौरान पूर्व स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी के तैल चित्र पर वरिष्ठ कांग्रेसी आरआर सिंह,अजय चंदेल, एए कुरैशी, गुलबसिया पूषाम, विजय दहिया सहित अन्य ने लोगों ने सूत की माला पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। पुष्पांजलि सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी आरआर सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की आजादी एवं देश के नव-निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। उन्होंने बुनियादी समस्याओं के प्रति कांग्रेस की विचार धारा सहित कार्यों को नई दिशा दी और राष्ट्र के निर्माण कार्य में युवा पीढ़ी को अनुप्रेरित किया। कार्यक्रम में बताया गया कि इंदिरा गांधी सम्पूर्ण मानव जाति की आकांक्षाओं की प्रतीक थी, शांति एवं पूर्ण निरस्त्रीकरण के विश्व के प्रमुख समर्थकों में अग्रणी रहीं। देश के लिए एक ऐसी अन्तर्राष्ट्रीय व्यवस्था की समर्थक की, जिसमें शक्ति और दया भाव का सामंजस्य ज्ञान तथा क्षमता मानव सेवा के प्रति समर्पित हो। इंदिरा गांधी ने देश में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया और राजाओं का प्रीवी पर्स समाप्त कराया तथा अपनी महान नेता के प्रति समर्पित भाव से उनके आदर्शों को जन – जन तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित रहे हैं। हमारा नैतिक दायित्व हैं कि हम उनके आदर्शों को जन – जन तक पहुंचाएं। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



