डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

डिंडोरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते,कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री व मंडला संसदीय क्षेत्र के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का कल बुधवार को डिंडोरी प्रवास पर पहुंचे, जहां जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन सहित कोविड संंक्रमण की रोकथाम व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बाद में विश्रामगृह में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सभी जरूरी आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। बताया गया कि भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम, सेवा ही संगठन अभियान, की चर्चा करते हुए श्री कुलस्ते ने कोरोना वायरस से बचने के लिए टीकाकरण कार्य को जरूरी बताया,लोगों को अधिक से अधिक कोविड-19 वैक्सीनेशन कराने के संबंध में कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। बाद में श्री कुलस्ते कोरोना क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक लेने करंजिया भी पहुंचे थे। कार्यक्रमों के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया, नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, जिला कोषाध्यक्ष अवधराज बिलैया, समनापुर मंडल अध्यक्ष हेमसिंह राजपूत, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, पार्षद आशीष वैश्य, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता,प्रशासनिक अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page