हितकारिणी सभा विद्या परिषद समर कैंप का उद्घाटन

जबलपुर दर्पण। परीक्षाओं के बाद बच्चों के बुनियादी कौशल को बढ़ावा देने, उनकी छिपी हुयी प्रतिभा को उभारने, बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने केे लिए समर कैंप का आयोजन बेहद जरूरी होता है इन कैंप के आयोजनों से बच्चों में फिटनेस के साथ सोशल स्किल का भी डेवलपमेंट होता है। उक्त बांतें मध्यप्रदेश खेल युवा एवं कल्याण विभाग और हितकारिणी सभा विद्या परिषद के संयुक्त तत्वावधान में हितकारिणी महिला महाविद्यालय में आयोजित समर कैंप के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि मप्र ओलंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह ने कहीं। कैंप की अध्यक्षता करते हुए हितकारिणी फार्मेसी कॉलेज के शासी निकाय अध्यक्ष एड रमेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों के संपूर्ण बौद्विक, मानसिक और शारीरिक विकास के लिए समर कैंप आदर्श परिस्थिति तैयार करते हैं। कैंप में छात्रों को कबड्डी, खो खो, वॉलीबॉल, शतरंज और योग विधाओं में पारंगत किया जाएगा।
इस अवसर पर विद्या परिषद के उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंघई, सचिव एड जयेश राठौर, महिला कॉलेज के शासी निकाय अध्यक्ष डॉ केके हूंका, प्राचार्य डॉ नीलेश पांडे, प्रषिक्षक दिनेश सिंह ठाकुर, संजय राठौर, वैद्य जी, सोनू यादव, राजेंद्र प्यासी, विद्या परिषद संयोजक नरेष तिवारी, सह संयोजक राजीव श्रीवास्तव, खेल अधिकारी शेखर खंपरिया, मीनाक्षी धूरिया सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं स्टुडेंट्स उपस्थित रहे।



