जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सचिन गुप्ता बने शीतला माता मंदिर के निर्विरोध अध्यक्ष

जबलपुर दर्पण। कंचन परिसर के पास शीतला माता का अद्भुत मंदिर स्थित है । जहां दूर-दूर से लोग माता के दर्शन लाभ हेतु आते हैं।शीतला माता की इस मंदिर में इतनी मनमोहक प्रतिमा है कि देखते ही मन प्रफुल्लित हो जाता है यहां आने वाले भक्तों का सदा कल्याण होता है।मंदिर की समस्त व्यवस्थाओं और अन्य कार्यों के सुनियोजित संचालन हेतु वहां के निवासियों द्वारा एक समिति गठन की मांग की जा रही थी जिस बात का समर्थन करते हुए एक बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में अध्यक्ष पद हेतु के सी.राय द्वारा सचिन गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया गया जिसका समर्थन संजय खत्री एवं सभी सम्माननीयगणों द्वारा एकमत से किया गया।संरक्षक के लिए राज अवस्थी, श्रीमती कल्पना पचौरी ,राम जैसवानी जी ,एवं मुदलियार जी को सर्वसम्मति से चुना गया है एवं बैठक के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा सभी की पूर्ण सहमति से के.सी.राय को मंदिर समिति का सचिव नियुक्त किया गया है ।अजय गुप्ता जी कोषाध्यक्ष एवं पिंटू श्रीवास्तव जी सहसचिव सुरेन्द्र ठाकुर उपाध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे ।बैठक में जय गुप्ता ,रवि जैसवानी,नंदलाल नागवानी,पवन चौकसे,जीतू तिवारी,अब्बू ठाकुर,विजय सहित अनेको भक्त उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page