डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

एनसीसी व सीएटीसी कैम्प नहेरा बटालियन के वार्षिक प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। एन.सी.सी. व सी.ए.टी.सी. कैम्प नहेरा बटालियन के वार्षिक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। बताया गया कि प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय के हर्ष प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वार्षिक प्रषिक्षण शिविर 07 में जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव डिण्डौरी के छात्र/छात्राओं ) एन.सी.सी. कैडेटस ने अपना जबलपुर में प्रशिक्षण के दौरान अपना परचम लहराया। वन.एम.पी. बटालियन एन.सी.सी. के तत्वाधान में लगाए गए संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण में ओल्ड नेहरा बटालियन पचपेड़ी जबलपुर में जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव डिण्डौरी के छात्र/छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के द्वारा बेस्ट कैडेट अवार्ड आकांक्षा श्रीवास्तव को दिया गया। इस दौरान छात्रा ने विभिन्न चरणों में कैम्प कमांडेन्ट कर्नल विवेक भटारा के साथ साक्षात्कार, प्रष्नावली, उपलब्धि अपने अकादमिक प्रतिशत के बारे में वार्तालाप की। इन सभी में श्रेष्ठता का प्रदर्शन करते हुए बेस्ट कैडेट का मैडल पदक अपने नाम किया । इस कैम्प में कैडेटस ने 22 राइफल से फायरिंग किया जो उनके लिए पूर्ण उत्साह से भरा हुआ समय था। इसके साथ ही सेक्शन बैटल, ड्रिल, बंकर बस्टिंग ड्रिल, आपदा प्रबंधन, समय प्रबंधन स्ट्रेस प्रबंधन तथा मिलिट्री विषयों सहित अन्य की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कैडेट्स देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत नजर आए, छात्र छात्राओं को एन सी सी ऑफिसर अनुपमा पी सुंदरम का बेहतर मार्गदर्शन मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page