खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जल-जीवन मिशन के तहत हो रहे निर्माण कार्यों में ठेकेदार की जमकर चल रही मनमानी

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले भर में जल-जीवन मिशन के तहत हो रहे निर्माण कार्यों में ठेकेदार की जमकर मनमानी चल रही है, जहां ज़िम्मेदार ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रख रहा। बताया गया कि अधिकांश इलाकों में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन तो बिछी हुई है, फिर भी कई दिनों तक महिलाओं को पानी नहीं मिल पाती, जिससे आज भी पानी के लिए सार्वजनिक नलों में आज भी लाइन लग रही है। गौरतलब है कि एक तरफ सरकार द्वारा जल-जीवन मिशन के लिए करोड़ों के बजट भेज रही है, ताकि गांवों में पानी की समस्या को दूर किया जा सके, लेकिन अंचलों में जमीनी स्तर पर सरकार के मांशा अनुरूप कार्य नहीं हुए, जिससे अधिकांश गांवों में आज भी पानी की क़िल्लत से ग्रामीण जुझ रहे हैं। बताया गया कि पूर्व में जल-जीवन मिशन के तहत हुए घटिया निर्माण कार्य के चलते इन दिनों नल-जल योजना से गांवों में कई दिनों तक पानी नहीं मिलती। मिली जानकारी अनुसार जिले के ऐसे कई गांव हैं, जहां महिनों से नल-जल योजना के तहत पानी की सप्लाई बंद है, कड़ी मशक्कत के बाद ही लोगों को पानी मिल रही है। सूत्रों की मानें तो इन दिनों सेंकड़ों पानी टंकी के निर्माण कार्य जिले में हो रहे हैं, ताकि हर घर तक पानी पहुंचाया जा सके। आरोपों के मुताबिक जिम्मेदार ठेकेदार द्वारा नियमों को ताक में रखकर पानी टंकी के निर्माण, पाइप लाइन बिछाने, घरों में टोटी निर्माण कार्य सहित अन्य मैं ठेकेदार मनमानी कर रहा है। घटिया निर्माण कार्य के चलते आने वाले समय में गांवों तक पानी की सप्लाई करने में परेशानी होगी, जिससे कई दिनों तक पानी की सप्लाई बंद होंगे।‌ जिले के कई गांवों में लोग आज भी निजी बोर के सहारे है, ग्रामीणों की प्यास निजी बोर बुझा रहे हैं। मामले को लेकर पीएचई विभाग में आवेदन देने के बाद कार्यवाही नहीं हो रही है। इन दिनों जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत दर्जनों गांवों में पानी टंकी निर्माण कार्य में हो रहे हैं, जहां जिम्मेदार ठेकेदार भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी है। स्थानीय लोगों ने हो रहे निर्माण कार्यों की जांच कराकर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page