मोहल्ले की निस्तारित सड़क पर अनावेदक बना रहे पक्की मकान

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत खाम्हा गांव के टिकरा टोला में मोहल्ले की निस्तारित सड़क पर ही आवेदकों के द्वारा पक्की भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिससे वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है, साथ ही आवागमन करने में भी लोगों को परेशानी बनेगी। बताया गया कि मामले को लेकर ग्राम पंचायत के जिम्मेदार लोग भी निर्माण कार्य को रुकवाने में नाकाम है, जिससे निर्माण कार्य दिनोंदिन धड़ल्ले से होता जा रहा है। अवैध तरीके से आधा सड़क पर हो रहे भवन निर्माण को रोकने के लिए जिम्मेदार लोग कोई पहल नहीं कर रहे। आरोप है कि गांव के जयसिंह व दलपत द्वारा आधा सड़क निस्तारण मार्ग से भवन निर्माण कर रहा है,जबकि बीच सड़क मार्ग में ही पक्की मकान बन जाने से आवागमन सहित वाहनों को निकालने में परेशानी होगी। स्थानीय मोहल्ले वासियों ने मामले को लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई है, ताकि लोगों को परेशानी से निजात मिल सके।



