जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

युवक कांग्रेस का टमाटर सहित अन्य सब्जियों के मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण। युवक कांग्रेस के गौरव सोनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया है कि भाजपा सरकार आसमान छूती कीमतों पर रोक लगाने में फेल हो चुकी है। ये सरकार की जन विरोधी नीतियों का परिणाम है कि टमाटर की कीमतें आसमान छू रही और पौष्टिक सब्जियां गरीब की थाली से गायब हो चुकी है। महंगाई के कारण गरीब को आज एक टाइम का खाना भी नसीब होना मुस्किल हो गया है। मोदी जी ने देश की जनता को गरीबी खत्म करने एवं रुपया और डॉलर बराबर करने का सपना दिखा कर सत्ता में आए थे लेकिन आज देश में गरीब वृद्धिदर सबसे ज्यादा है टमाटर एवं अन्य सब्जियां का मूल्य पेट्रोल की कीमतों के बराबर पहुंच गया है, सरकार गरीब की थाली से टमाटर का स्वाद छीन रही है, टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा हो गई है, गरीब आदमी को रोटी से चटनी भी नसीब नहीं हो पा रही है। सरकार पर कटाक्ष करते हुए युवा कांग्रेसियों ने कहा कि बैंकों को अब टमाटर खरीदने के लिए भी जनता को लोन देना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुराग तिवारी जी , निर्भय जैन, प्रदेश महासचिव रिजवान अली कोटी, रॉबिन तिवारी, मनोज नामदेव, विक्रम सिंह ,अमित पंडित, अजय रावत, अंकित पटेल, राजेश गुप्ता,अमित सोनकर, सागर शुक्ला, अदनान अंसारी, शिशांत ठाकुर, प्रिंस सलूजा,मोनो खंडेलवाल, आशुतोष नार्गोया, सोहरब रैकवार, अलकेश गुप्ता, आकाश तिवारी, आसिफ इकबाल, भानु यादव, राज विश्वकर्मा, सिमरप्रीत नागी, एजाज अंसारी, प्रतीक गौतम, सक्षम यादव, अजीम खान, भूरा भाई, फिज्जू खान, आरिफ पठान, सक्षम ताम्रकार, रुपांशु जैसवाल, पंकज पटेल, एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page