जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य प्रदीप अहिरवार जबलपुर प्रवास के दौरान स्वागत वन्दन

जबलपुर/गोसलपुर। जबलपुर प्रवास के दौरान गोसलपुर कछपुरा में संत शिरोमणि गुरु रविदास सामाजिक चेतना संभागीय समिति की ओर से प्रतिनिधि मंडल समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्व राजकुमार (राजू), अनिल चौधरी , समिति के प्रवक्ता एवं सह सचिव, जय कुमार चौधरी पटवारी के नेतृत्व में शारदा प्रसाद उपाध्यक्ष, श्याम लाल उप कोषाध्यक्ष, शुभम चौधरी संगठन मंत्री, किशन लाल अध्यक्ष तहसील ईकाई सिहोरा के सौजन्य से मुलाकात कर अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास निर्माण कार्य एवं इस वर्ग के न्यायालयीन, कार्यालयीन कार्यों को शीघ्रता से निराकरण किये जाने को लेकर आयोग के माध्यम से निर्देश दिए जाने के संबंध में पत्र सौंपा गया ।इसके पूर्व प्रतिनिधि मंडल ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत अभिनन्दन किया । वहीँ संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज का छायाचित्र स्मृति स्वरूप भेंट किया गया।माननीय सदस्य ने इस मुलाकात को यादगार बताया व पत्र में उल्लिखित सभी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए पहल किए जाने का पूरा भरोसा दिया गया। इस मुलाकात को पी एल अहिरवाल (से.नि.प्रोफ़ेसर) की उपस्थिति ने गरिमा प्रदान की। लखन दीवान व अन्य उपस्थित साथ ही साथियों की उपस्थिति सराहनीय रही।
सभी उपस्थित पदाधिकारियों व साथियों का बहुत बहुत आभार व धन्यवाद व्यक्त करता हूं। आगे भी अपेक्षित सहयोग प्राप्त होता रहेगा ऐसा विश्वास करता हूँ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर जबलपुर मध्यप्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page