जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सर्वजनिक लक्ष्मी उत्सव समिति द्वारा लक्ष्मी जी के मूर्ती स्थापित कर श्री राम कथा हो रहा आयोजन

जबलपुर दर्पण शहपुरा डिण्डौरी। कार्तिक मास के पावन अवसर पर शहपुरा विकासखंड के ग्राम बिलगांव में श्री राम कथा का लगातार छ: दिनों से आयोजन किया जा रहा है। यहां प्रख्यात कथावाचिका नीता भारती के द्वारा अपनी सुमधुर वाणी से संगीतमय श्रीराम कथा,कथा का वाचन किया जा रहा है।
बुधवार को कथा के छठवें दिन भगवान शंकर के कई चरित्रों और प्रसंगों का कथावाचिका नीता भारती के द्वारा वर्णन किया गया तथा शिव विवाह की झांकी निकाली गयी जिसे श्रोता देखकर एवं सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए। आपको बता दें कि यहां पर कथा का आयोजन सर्वजनिक लक्ष्मी उत्सव समिति बिलगांव के सानिध्य में किया जा रहा है कथा के दौरान बिलगाव सहित आसपास के दर्जनों गांवों की सैकड़ों की संख्या में भक्त कथा सुनकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं।जिसमें सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने रामकथा में हिस्सा लिया। आपको बता दें कि यहां पर कथा पूर्णिमा तिथि तक चलेगी। श्री राम कथा के आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में बिलगांव में चल रहे श्री राम कथा का रसपान करने पहुंचने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page