अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अवैध शराब तस्कर 60 लीटर कच्ची शराब के साथ पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। मझगवां थाना प्रभारी अन्नीलाल सरयाम से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुख्बिर से सूचना मिली कि सिंघुली तिराहा मेंन रोड के पास एक व्यक्ति कच्ची शराब लेकर बेचने की फिराक में बैठा है। सूचना पर बताये स्थान पर दबिश दी गई जहाँ एक व्यक्ति 4 प्लास्टिक के गुम्मे रखे बैठा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम सुशील विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी परसेल थाना पान उमरिया जिला कटनी का रहनेे वाला बताया जो चारों गुम्मों में 60 लीटर कच्ची शराब रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।अवेैध कच्ची शराब के साथ आरोपी को रंगे हाथ पकडने में प्रधान आरक्षक भैयालाल वर्मा, आरक्षक गगन डेहरिया, हरीदत्त राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page